Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 30 मई 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

आज का राशिफल
Horoscope 30 May 2021 Sunday

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकता है। वाहन का प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बेरोजगारी दूर होगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। संपति के कार्य लाभ देंगे। आय में व्रद्धि संभव है। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रचनात्मक कार्य सफल होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दबाजी न करें। पराक्रम में वृद्धि होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति मध्यम रहेगी। मेहनत अधिक होगी। विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यसिद्धि होगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। कारोबार में नई जवाबदारी बढ़ेगी। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी। धर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराने मित्र मिलेंगे। अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शांति का अनुभव होगा। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना चाहिए। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा 

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। वाहन के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च होंगे। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। लेन-देन में सावधानी रखें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बकाया वसूली होगी। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश संभव है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध हो सकते है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे। अध्ययन में रुचि बड़ेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ