Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल : 27 मई 2021 गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Aaj Ka Rashifal
राशिफल 27 मई 2021

मेष राशि  स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा अनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सम्मान व कीर्ति में व्रद्धि होगी। समय अनुकूल रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश लाभ देंगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान रहेगा। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

नौकरी अनुकूल रहेंगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। 

तुला रही स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। दुसरो पर अतिविश्वास न करें। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जोखिम के कार्य टालें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

लेन-देन में सावधानी रखें। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से सुख बढ़ेगा। सोच-समझकर व्यय करें। लापरवाही न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ