Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल : 26 मई 2021 बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
 राशिफल 26 मई 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। समय अनुकूल है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभदायक रहेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जोखिम के कार्य टालें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। नए मित्र बनेंगे। समय अच्छा व्यतीत होगा। मान-सम्मान बड़ेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। रोजगार मिलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे। समय उत्तम है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नई कार्य योजना के योग प्रबल हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि होगी।  कानूनी मामले सुधरेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में समस्याएँ रह सकती हैं। धैर्य रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य से सफलता मिलने के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। समय सामान्य रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ