Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 23 मई 2021 रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Ajmer मुस्कान राशिफल
 राशिफल 23 मई 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। वाणी पर  नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद से हानि संभव है। समाज में आपके कार्यों की आलोचना होगी। धैर्य रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में व्रद्धि होगी। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे। मेहनत सफल रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। रुका धन मिलेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। अजनबियों पर विश्वास न करें। अन्यथा दोखा मिलेग

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में चेन रहेगा। निवेश अनुकूल रहेंगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। धर्म के कार्यो में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आपकी धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दुसरो पर अतिविश्वास न करें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

राजकीय बाधा दूर होगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लापरवाही न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च होंगे। मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग है। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

राजकीय बाधा दूर होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। परेशानियों का मुकाबला करके लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। ज्ञान में वृद्धि होगी। अधूरे काम पूरे होने के योग हैं। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। यात्रा शुभ रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यपार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या दूर होगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यपार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। नोकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे।  विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परीक्षा व साक्षरता में सफलता मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ