Ticker

6/recent/ticker-posts

घर-घर सर्वे अभियान : 21 हजार घरों में हुआ सर्वे, मिले 1100 मरीज


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
बुखार, जुकाम एवं खांसी के मरीजों को चिन्हित करने के लिए चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान में बुधवार को जिले में 21538 घरों का सर्वे हुआ। सर्वे किए गए घरों में 1162 मरीज पाए गए।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में घर-घर सर्वे अभियान का द्वितीय चरण आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत बुधवार को 21538 घरों का सर्वे किया गया। इनमें से 1011 घरों में 1162 मरीज पाए गए। चिन्हित मरीजों को 1057 मेडिकल किट वितरित किए गए। अजमेर शहरी क्षेत्र में 3880 घरों के सर्वे में 188 घरों में 203 मरीज पाए गए। इन्हें 192 मेडिकल किट वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्वे अभियान का द्वितीय चरण चल रहा है। बुधवार को उपखण्ड क्षेत्र नसीराबाद में 2207 घरों के सर्वे में 29 घरों में 20 मरीज पाए गए। इन्हें मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए। पुष्कर क्षेत्र के 950 घरों में से 45 घरों में 48 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए। ब्यावर उपखण्ड क्षेत्र के 8089 घरों का सर्वे हुआ। इनमें से 359 घरों में 478 मरीजों का चिन्हीकरण कर 332 व्यक्तियों को मेडिकल किट प्रदान किए गए। पीसांगन क्षेत्र में 3670 घरों के सर्वे में पाए गए 301 मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए। किशनगढ़ क्षेत्र में 2742 घरों में से 89 घरों में 112 मरीजों के पाए जाने पर 78 किट वितरित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ