Ticker

6/recent/ticker-posts

देवनानी ने जेएलएन अस्पताल को भेंट किए 30 आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर

आॅक्सीजन सिलेंडर की कमी दूर करेंगे कंसेंट्रेटर


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि कोष से करीब 21 लाख रूपए की कीमत से खरीदे गए 30 आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को भेंट किए। यह कंसेंट्रेटर फिलिप्स कंपनी के हैं।

इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर आने से अजमेर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। आॅक्सीजन सिलेंडर की कमी यह कंसेंट्रेटर दूर कर सकेंगे। अजमेर में आॅक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ था। अब आॅक्सीजन की कमी दूर हो जाएगी, जिससे कोरोना से जूझ रहे काफी लोगों को जीवनदान मिल सकेगा। इसके बाद देवनानी ने नेहरू अस्पताल में आॅक्सीजन प्लांट का अवलोकन भी किया। उसकी बारीकियां जांची, समझीं और उसकी कार्यप्रणाली जानी। स्मरण रहे कि पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आॅक्सीजन प्लांट लगाने के लिए देवनानी ने विधायक कोष से 54 लाख रूपए विधायक कोष से दे दिए हैं। उन्होंने इस आॅक्सीजन प्लांट को लगाने का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करने की आवश्यकता जताई।

बच्चों के इलाज के लिए हो समुचित व्यवस्था

देवनानी ने अस्पताल प्रशासन से कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका व खतरे को देखते हुए नेहरू अस्पताल और अन्य सभी अस्पतालों में बच्चों के इलाज के लिए वार्डों की संख्या बढ़ाने, चिकित्सा उपकरण, दवाइयां आदि की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सके। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने के खतरे को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

यह रहे मौजूद :-

इस मौके पर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के प्रिंसीपल डाॅ. वीर बहादुर सिंह, नेहरू अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. अनिल जैन, डाॅ. भास्कर, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, शहर भाजपा के जिला मंत्री राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद जे.के. शर्मा, अनीश मोयल, रचित कच्छावा आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ