Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 22 मई 2021 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 22 मई 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। स्वाथ्य की ओर ध्यान दें। लाभ के अवसर टलेंगे। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। जल्दबाजी न करें। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

सुख के साधन जुटेंगे। व्यवसाय-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। सुख के साधन जुटेंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। खर्चों में कमी करनी चाहिए। जीवनसाथी से मतभेद रहेगा। विवाद न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। स्थाई संपति में व्रद्धि होगी। आपकी धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। व्यपार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। लापरवाही न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। यात्रा सफल रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्य का विस्तार होगा। नई योजना बनेगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। निवेश अनुकूल रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। आय में कमी रहेगी। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।  जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में व्रद्धि संभव है। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। पारिवारिक में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। रोजगार प्राप्त  होगा। व्यपार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ समय सुखमय गुजरेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ