Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 20 मई 2021 गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नए संबंधो के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बड़ेगें। विवेक से कार्य करें। कम प्रयास से काम बनेंगे। रुके धन की प्राप्ति होगी। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में व्रद्धि होगी। धन लाभ होगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद से हानि संभव है। धैर्य रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। संत-समागम होगा। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी न करे। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। लापरवाही न करें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्य मे मित्रों की मदद मिलेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले सुलझेगे। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आय बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। मित्रों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से हानि संभव है। जोखिम के कार्य न करें। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। व्यापार-व्यवसाय लाभकारी रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। समय उत्तम है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभदायक सौदे होंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। नए मित्र मिलेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।  प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ