Ticker

6/recent/ticker-posts

जेएलएन चिकित्सालय में 66 नए मरीजों को किया गया भर्ती


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएन चिकित्सालय में शनिवर प्रातः 8 बजे तक की रिर्पोटिंग अनुसार 24 घंटों के दौरान 66 तथा शनिवार को दिन में 45 नए मरीजों को भर्ती किया गया।

जेएलएन चिकित्सालय के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि चिकित्सालय में कोरोना मरीजों को पूर्ण उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। शनिवार प्रातः 8 बजे तक 24 घंटों के दौरान 66 नए मरीजों को भर्ती किया गया। इस दौरान 56 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए। कोरोना ओपीडी में इन्फल्यूनजा लाइक बीमारी के 137 मरीजों को देखा गया। शनिवार को प्रातः 8 बजे से सायं तक 45 नए मरीजों को भी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चिकित्सालय में वर्तमान में 525 बैड कोरोना मरीजों के लिए है। चिकित्सालय में 539 मरीजों को भर्ती कर रखा है। इनमें से 227 कोरोना पोजीटिव है। वर्तमान में 10 मरीज वेंटीलेटर पर, 110 मरीज बाइपेप मशीन पर, 261 मरीज ऑक्सीजन पर तथा 155  मरीज एनआरबीएम मास्क पर उपचारत्त है।

उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय आदर्श नगर में तथा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंचशील में कोविड डेडीकेटेड चिकित्सालय आरम्भ किए गए हैै। राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय में 257 आइएलआइ लक्षणों वाले मरीजों का उपचार किया गया। इनमें से 35 गंभीर मरीज भर्ती है तथा 3 मरीजों को जेएलएन चिकित्सालय में रैफर किया गया है। सैटेलाईट चिकित्सालय में आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। जांच केन्द्र पर 457 व्यक्तियों ने अपने सैम्पल प्रदान किए। शहरी सीएचसी पंचशील नगर में कोविड ओपीडी आरम्भ की गई है। यहां 40 कोरोना मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में शीघ्र ही भर्ती की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ