Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी संगीत समिति प्रतिभाओ को निखारने के लिए करेंगी प्रयास : डॉ. कमला गोकलानी


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सिन्धी संगीत समिति (रजि.)अजमेर के चुनाव के अवसर पर चुनाव अधिकारी डॉ. कमला गोकलानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्धी संगीत समिति को अब समय की मांग के अनुसार प्रतिभाओ को निखारने का काम करना होगा। गोकलानी ने कहा कि नई पीढ़ी को सिन्धी सभ्यता संस्कृति, भगत, छेज, सिन्धी साहित्य, सिन्धी कला, सिन्धी गीत-संगीत के साथ साथ उनको प्रशासनिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में भी  बढ़ने के लिए सहयोग करने के प्रयास किये जायेंगे। उपरोक्त विचार गोकलानी ने नानक का बेड़ा स्थित होटल द्रोपती पैलेस में व्यक्त किये।

चुनाव अधिकारी के रूप समाज सेवी रमेश लखानी और गोविन्द खटवानी ने कार्यकारिणी में चुने गये मुख्य पदाधिकारियांे का माल्यार्पण कर, शाॅल पहनाकर अभिनन्दन किया। कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी और अध्यक्ष मनोहर मोटवानी ने बताया कि किसी भी कार्य की सफलता उसके कार्यकताओ पर निर्भर करती है। प्रचार कमेटी के सचिव रमेश लालवानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति की गतिविधियो को बताया और बताया कि इस अवसर पर समिति की ओर से आगामी कार्यक्रमो के सम्बंध में भी विचार विमर्श किया गया।   

पदनाम नाम :- 

मुख्य संरक्षक वासुदेव देवनानी पूर्व राज्य मंत्री, वर्तमान विधायक

संरक्षक गोविन्दराम खटवानी, रमेश लखानी, दीपक हरवानी

अध्यक्ष मनोहर मोटवानी

कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चेलानी

सलाहकार अशोक मंगलानी, एम टी वाधवानी, अशोक हरवानी, रामचन्द गुलाबानी, गोरधनदास दादलानी, मनोहर पारवानी

उपाध्यक्ष भगवान वरलानी, धनश्याम गुवालानी

महासचिव धनश्याम ठारवानी भगत

सहसचिव जितेन्द्र रंगवानी

कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी

सह-कोषाध्यक्ष किशोर विधानी, नानक गजवानी,

सास्कृतिक सचिव रामचन्द खूबचन्दानी

सह सांस्कृतिक सचिव भरत गोकलानी

प्रचार सचिव रमेश लालवानी

संगठन सचिव तरूण लालवानी, पप्पू बच्चानी, गोविन्द जैनानी, दिलीप भूरानी, प्रकाश मंशानी, गिरीश लालवानी, राजेश भूरानी, ललित देवानी

कार्यकारिणी सदस्य राजेश झूरानी, अशोक पारवानी, लेखराज ठकुर, दीपक निहालानी, नरेश रावलानी, मनोज झामनानी, कन्हैया लाल बहरानी, हरीश सामनानी, गिरीश भूरानी, महेश वीजरानी, रमेश एच लालवानी, भरत हेमनानी, अशोक पमनानी, सौरभ जेठवानी, रमेश लखानी जगयासी, नितेश भाटिया, दिलीप दुल्हानी, किशोर मोटवानी, गोविन्द मनवानी, नारायण ईसरानी, राम खियानी, विनोद बहरानी, मनु वासवानी महिला विंग डॉ. कमला गोकलानी, काजल जेठवानी, दीपा रूपानी, हेमी हीरानी।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां और शुभकामनाएं कि वो नए कीर्तिमान स्थापित करें।