Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंध हुजे या हिन्द हुजे सिन्धयुन जा मेला यारो लगन्दा ही रहन्दा : पूनम गीतांजली

सिन्धू ज्योति सेवा समिति द्वारा भाग्येश्वर महादेव मन्दिर पहाड़ गंज में गीत संगीत कार्यक्रम  


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सिन्घू ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को गायिक पूनम गीतांजली ने सिन्ध गीत सिन्ध हुजे या हिन्द हुजे सिन्धयुन जा मेला यारों लगन्दा ही रहन्दा... सत्यम शिवम सुन्दरम... झूलण जे दर ते कोई भागन वारो अचे.... सुनाया। सिन्धू ज्योति सेवा समिति की सास्कृतिक संचिव राम खूबचन्दानी ने लाल झूलेलाल झूलेलाल.... असा निमाण अहबन हाणा झूलण साई तुहिंजे दर ते विकाणा.... एवं अन्य सुनाये। गोविन्द मनवानी ने दाल छोला डबल तू खाई वठ दल... विख्या गायक कलाकार और अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी ने समिति की और से आयोजित दाल पकवान दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। पूनम छबलानी ने साई कंवरराम जो आ मेलो हिते कोई भागन वारो अचे....सिन्धू ज्योति सेवा समिति की प्रचार कमेटी के संयोजक रमेश लालवानी ने समिति की गतिविधियो की जानकारी प्रदान की। पहाड़ गंज सिन्धी काॅलोनी मालियों की बगीची स्थित भाग्येश्वर महादेव मन्दिर में सिन्धू ज्योति सेवा समिति एवं पूज्य सिन्धी पंचायत पहाड़ गंज में दाल पकवान दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि राजावीर साहिब दुर्गा माता मन्दिर के महंत टहलगिरी गोस्वमी ने चेटीचण्ड और भगत कंवरराम की जयंती की शुभकामनाऐं प्रदान की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्षद किरण प्रदीप तुनगारिया ने दाल पकवान दिवस विश्व स्तर पर मनाये जाने की शुभकामनाऐं प्रदान की। इस अवसर पर पुष्कर के वरिष्ठ नागरिक तेजभान आसवानी ने सिन्धी भाषा का महत्व बताया। 

कार्यक्रम में कुन्दन वतवानी, श्वेता शर्मा, किशोर विधानी, राजेश झूरानी, कलावती खूबचन्दानी, कमल लालवानी, प्रकाश छबलानी, किशोर मंगलानी, जयकिशन वतवानी, गोविन्द साजनानी, दिलीप बिनयानी, कमल लालवानी, कुन्दन वतवानी, कुन्दनदास वतवानी, महेश वीजरानी, नरेश टेहलानी, राजू जोधानी, राजकुमार सतवानी, विशन दास वासवानी आदि ने सबको दाल पकवान निःशुल्क खिलवाये।समिति के प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि समिति द्वारा सोमवार 12 अप्रेल को प्रातः 11 बजे विख्यात महान भगत सन्त कंवरराम की जयन्ति की पूर्व संध्या के अवसर पर आशा गंज स्थित कंवरराम की प्रतिमा पर समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी, महिला विंग की पूनम गीतांजली, सांस्कृतिक सचिव राम खूबचन्दानी, प्रचार सचिव रमेश लालवानी, उपाध्यक्ष प्रकाश छबलानी, महासचिव जयकिशन वतवानी, कोषाध्यक्ष दिलीप बिनयानी, संगठन सचिव किशोर विधानी, संगठन सचिव किशोर मंगलानी आदि द्वारा कंवर राम को नमन किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ