Ticker

6/recent/ticker-posts

जोधपुर : संत श्री नामदेव का वार्षिकोत्सव सादगी से मनाया



जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
सिंधी कॉलोनी शास्त्री नगर स्थित श्रीनाथ संत नामदेव मंदिर में शुक्रवार कामदा एकादशी को संत नामदेव का 75 वां वार्षिक उत्सव सादगीपूर्ण मनाया गया।

संत नामदेव ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी ने बताया कि  सुबह 10:30 बजे आरती के बाद पीताम्बरधारी ध्वजा से ध्वजारोहण किया गया।दर्शनार्थियों को प्रसादी वितरण की गई। शाम को सीमित महिलाओं की मौजूदगी में सत्संग किया गया।

ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी ने बताया कि मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गहलोत रहे, सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी, सिन्धी गुरु संगत दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी, वासुदेव, रमेश कमलेश खेतानी, सुरेश पी खेतानी, भरत आवतानी, डॉ. प्रवेक, जय,विनोद, हेमन्त, आदित्य, ललित भाटी, प्रदीप, पपु खेतानी, आसकरण भाटी, कन्हैया लाल भाटी, देवीदास भाटी नारी लालवानी, अशोक एडवोकेट, राजेश लालवानी, शंकु खेतानी, पार्षद नरेंद्र फितानी, भरत पहलवानी, जय कृपलानी, मोहन खूबचंदानी हरचंद ने बड़ी श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास  ध्वजारोहण के कार्यक्रम में कोविड गाईड अनुसार दर्शन लाभ लिया।

शनिवार को सुबह11बजे पूर्ण आरती की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ