Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : कृष्ण गोपाल ट्रस्ट कालेड़ा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 लाख





अजमेर (AJMER MUSKAN)।
कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन धर्मार्थ ट्रस्ट कालेड़ा द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख की राशि का चैक जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को सौंपा गया।

कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन धर्मार्थ ट्रस्ट कालेड़ा के ट्रस्टी कालीचरण दास खंडेलवाल ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष दीनबंधु चौधरी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख की राशि प्रदान की गई। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में 18 वर्ष अधिक आयु के व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन निःशुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ साथ कोरोना महामारी से बचाव के लिए कई प्रकार की व्यवस्था है सरकार द्वारा की जा रही है। इन कार्यों से प्रभावित होकर ट्रस्ट ने अपना सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया। निर्णयानुसार बुधवार को ट्रस्टी सत्य किशोर सक्सेना एवं श्यामसुंदर छापरवाल जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को सहायता राशि का चेक सुपुर्द किया गया। ट्रस्ट ने 5 लाख की राशि एंटी कोविड-19 व्यवस्थाओं के लिए दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कोरोना की प्रथम लहर के समय 3 लाख की सहायता ट्रस्ट द्वारा प्रदान की गई थी। भविष्य में भी समाज, देश एवं राज्य को आवश्यकता होने पर ट्रस्ट अपने सामाजिक सरोकारों को निभाने में आगे रहेगा।

इस अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी,  महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र बंसल एवं अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ