Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : चेटीचंड महोत्सव पर झूलेलाल की प्रतिमाओं का होगा नगर भ्रमण


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल के अवतरण दिवस चेटीचंड के अवसर पर 13 अप्रैल को पूज्य झूलेलाल साहब की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण बहराणा साहब व ढोल शहनाई बैंड बाजे आदि के साथ होगा।                                

यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि उक्त निर्णय आज प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगाणी के सानिध्य में एवं हेमनदास छबलानी की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। जिसके अनुसार सोमवार को शाम 6:00 बजे पूजा पाठ व विधि विधान के साथ शहनाई ढोल बाजे की धुन पर गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण होगा। 13 अप्रैल मंगलवार को सुबह 6:30 आरती के बाद भजन कीर्तन, मुंडन संस्कार, पलांद छुड़वाने व जनेऊ संस्कार आदि के परंपरागत कार्यक्रमों के साथ ही 10 बजे बहराणा साहब की स्थापना कर भजन कीर्तन  पंजड़े कलाम आदि के बाद 11:00 बजे पूज्य झूलेलाल साहिब की ज्योत प्रज्वलित कर  महाआरती के बाद 12 बजे संत महात्माओं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में श्री झूलेलाल साहब की मूर्तियों के रथ के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।        

शोभायात्रा में ध्वजा के साथ पूज्य लाल साहब के सेवादारी घोड़े पर सवार रहेंगे। जिसके बाद ढोल शहनाई के साथ में बहराणा साहब की सवारी सेवा धारी श्रद्धालु व समाज बंधुओं के साथ नाचते गाते ढोल बाजे शहनाई की धुन पर डांडिया लगाते हुए चलेंगे। श्री झूलेलाल साहब की प्रतिमाओं का रथ बैंड बाजे के साथ नाचते गाते समाज बंधुओं के साथ में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए हैं बहराणा साहेब के साथ झूलेलाल धाम दिल्ली गेट से रवाना होकर गंज, महावीर सर्किल, आगरा गेट, नया बाजार, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, जीपीओ गांधी बाजार, मदार गेट, क्लॉक टावर, पान दरीबा, पड़ाव, कैसरगंज, रावण की बगीची, तिलक नगर, चांद बावड़ी, आशा गंज, राजेंद्र स्कूल, मयानी अस्पताल, गुरु नानक कॉलोनी,  नवाब का बेड़ा टंकी के पास होकर हालाणी दरबार, हेमू कालानी चौक, प्लाजा सिनेमा, गिदवानी मार्केट, कवंडसपुरा, मदार गेट, नाला बाजार, दरगाह बाजार, धान मंडी, दिल्ली गेट होते हुए पुनः झूलेलाल धाम पर पहुंचेगी। जहां पर श्री बालंबो साहब (कुआं) पर भजन कीर्तन करके आरती के बाद ज्योति विसर्जन की जाएगी। व पल्लव अरदास पाकर प्रसाद के साथ मेले की समाप्ति की जाएगी।                                               

शनिवार को आपात बैठक झुलेलाल धाम रखी गयी जिसमे में राज्य सरकार द्वारा कर्फ्यू के समय में परिवर्तन किए जाने पर सिंधी समाज द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। जिसके कारण झांकियों के साथ शोभायात्रा शाम 7:00 बजे तक निकाला जाना संभव नहीं हो पाया और पूरे समाज में मायूसी का माहौल पैदा हुआ।                              

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समाज बंधुओं से आह्वान किया है कि कोरोना महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए कृपया कोई भी खुला प्रसाद नहीं बांटे पैकिंग करके हाथों में गिलब्स पहनकर व मास्क लगाकर ही बांटें और संभव हो तो मास्क, सैनिटाइजर व साबुन की टिकिया आदि भी असहाय लोगों को भेंट कर सकते हैं। जिससे वह भी कोरोना महामारी से बचने के लिए इन चीजों का उपयोग कर सकें।  बैठक में ताराचंद लालवानी, शंकरदास बदलानी, हीरानंद कलवानी, मनोज पमनानी आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ