Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में चेटीचंड पर निकलेगी शोभायात्रा, झूलेलाल धाम में तैयारी बैठक आज

झूलेलाल धाम अजमेर

 झूलेलाल धाम अजमेर


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल साहब के अवतरण दिवस चेटीचंड 13 अप्रैल के अवसर पर पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर झूलेलाल धाम की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा सहित धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।                                                                                      

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया के भव्य शोभायात्रा की तैयारी हेतु गुरुवार को अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधीश महोदय पुलिस प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में ज़िलाधीश प्रकाश राजपुरोहित ने कॉरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समस्त सदस्य जो शोभायात्रा में भाग लेंगे को आरटी पीसीआर टेस्ट करवा कर नेगेटिव रिपोर्ट आने पर शोभायात्रा के कार्यक्रमों में भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए चेटीचंड शोभायात्रा रूट का सामूहिक निरीक्षण करने के आदेश दिए। जिसकी पालना हेतु शुक्रवार सुबह 10 बजे सभी विभागों के अधिकारी दिल्ली गेट पर एकत्रित होकर जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंजाम देंगे।                                             मंदिर ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के अनुसार महोत्सव के सफल संचालन हेतु आज शुक्रवार शाम 7:30 बजे दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम पर जनरल मीटिंग आयोजित की जाएगी। प्रचार सचिव शंकरदास बदलानी के अनुसार आज जिला कलेक्टर के यहां बैठक में  ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, महासचिव  जयकिशन पारवानी  सिंधी संगीत समिति के अध्यक्ष मनोहर मोटवानी, परिवहन कमेटी के अध्यक्ष पारस लौंगानी आदि ने भाग लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ