Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में चेटीचंड महोत्सव की धूम 3 से 18 तक


अजमेर (AJMER MUSKAN)। अजमेर में चेटीचंड महोत्सव
की 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कुल 16 दिन तक धूम रहेगी। इस दौरान 26 संस्थाओं के सहयोग से 36 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न आवासीय काॅलोनियों व क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों के आपसी सहयोग से 7वां झूलेलाल जयंती महोत्सव राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप मनाया जाएगा।

अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 3 अप्रैल को शाम 5 बजे से जतोई दरबार में 21 फुट उंची ईष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति की स्थापना व संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ दांदूराम साहेब दरबार ट्रस्ट की देखरेख में होगी।

आगामी 18 अप्रैल तक लगातार 16 दिन तक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सिन्धी संस्कृति, पहनावा, बोली व युवाओं में सिन्धु संस्कारों को बढावा देने के साथ साथ इस बार आनलाइन कार्यक्रमों पर जोर दिया गया है।

सिंधी भाषा में कवि सम्मेलन के साथ सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद की होगी प्रतियोगिताएं होंगी। रक्तदान शिविर, सिन्धु रत्न सम्मान, सिन्धियत जी सुहिणी शाम, विचित्र वेशभूषा, नवसंवत्सर संगोष्ठी, बुजुर्गों का सम्मान, सिन्धी लेडीज क्लब का जलसा, झूलेलाल छठी उत्सव, मुण्डन हवन जनेउ, पंचाग टिप्पणो विमोचन,प्रभात फेरी, सिन्धी भाषा मान्यता दिवस, संत कवंरराम जयंती, हेलमेट रैली शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह स्वागत जैसे कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे।

स्वामी दादूराम साहिब जतोई दरबार के सेवादार फतनदास ने बताया कि 3 अप्रैल को दुनिया की सबसे बड़ी ईष्ट झूलेलाल की विशाल प्रतिमा अनावरण व धर्म ध्वजा पूजन संतो का आशीर्वाद, आरती, जतोई दरबार नगीना बाग में किया जाएगा मूर्ति के साथ ही ज्योति जगाने का अलग पवित्र स्थान, जल एवं ज्योति की पूजा का स्थान, रंगीन लाईट वाले फव्वारे व सामूहिक आरती का भी स्थान बनाया गया है। संयोजक राजेश खटवाणी रहेंगे।

महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी नें बताया कि 16 दिवसीय कार्यक्रमों में 4 अप्रैल को झूलेलाल जा पंझड़ा, संतन जो आशीर्वचन, आरती, झूलेलाल भवन, आशागंज में भारतीय सिन्धु सभा, अजमेर द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक घनश्याम भगत रहेंगे।

5 अप्रैल को आनलाइन नवसंवत्सर संगोष्ठी, चेटीचण्ड व नवसंवम्सर विषय पर सिन्धी समाज महासमिति द्वारा आयोजित की जाएगी। जिसके संयोजक भवानीशंकर थदाणी रहेंगे।

6 अप्रैल को दीपदान, महाआरती ऐं पल्लव मंशापूर्ण माता मंदिर सामुदायिक हाॅल में भारतीय सिन्धु सभा, अजयनगर ईकाई द्वारा आयोजन होगा। जिसके संयोजक: सुनीता रमेश लखाणी व सुनीता भागचन्दाणी रहेगे।

7 अप्रैल को झूलेलाल जा पंझड़ा, संतन जो आशीर्वचन ऐं आरती में झूलेलाल मन्दिर, जेपी नगर झूलेलाल सेवा समिति अजमेर द्वारा की जाएगी। इसके संयोजक हेमलता भूराणी रहेंगे।

8 अप्रैल को रक्तदान शिविर, जलाने चिकित्सालय, अजमेर में सिन्धी युवा संगठन द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक कमल लालवाणी रहेंगे। 9 अप्रेल को सांस्कृतिक संध्या, इच्छा पूर्ण झुलेलाल मंदिर, आशागंज अजमेर एवं सिन्धु समिति, अजमेर द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक नरेन्द्र बसराणी रहेंगे।

10 अप्रैल को सिन्धी भाषा मान्यता दिवस सिन्धी शिक्षा समिति द्वारा सुबह 09 बजे विद्यालय परिसर, हरिसुन्दर, संतकंवरराम, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, आदर्श विद्यालय ऐं राउमावि खारी खुई में आयोजित होगा।

दो पहिया हेलमेट वाहन रैली, डिग्गी चौक से झूलेलाल धाम, देहली गेट तक दोपहर 2 बजे सिन्धी युवा संगठन के संयोजन में आयोजित होगी। जिसके संयोजक कुमार लालवाणी रहेंगे। इसी दिन सिन्धी लेडीज क्लब जो सालाणो उत्सव, सिन्धी लादा व ताम चटाभेटी स्वामी काॅम्पलेक्स, कचहरी रोड पर शाम 5 बजे सिन्धी लेडीज क्लब व सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर के संयुक्त तत्वधान में आयोजित होगा। जिसकी संयोजक दिशा किशनानी व प्रेम केवलरामाणी व हेमा साधवाणी रहेगी।

सिन्धियत जी सौगात, पूजन ऐं आम भण्डारो पर श्री आलकेश्वर महादेव मन्दिर, अम्बे विहार बीके कौल पर शाम 6 बजे जय झूलेलाल सेवा समिति द्वारा आयोजित की जाएगी। जिसके संयोजक: हरीश शिवनाणी, वासदेव टिलवाणी रहेंगे।

सिन्धियत जी सुहिणी शाम, बहिराणा सुबह 11 बजे सामुदायिक भवन, मधुवन काॅलोनी, नाकामदार, सिन्धी सोशल वेलफेयर सोसायटी पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक नरेश भाटिया व जेठो बालाणी रहेंगे।

11 अप्रैल को प्रथम कार्यक्रम सिन्धु रत्न सम्मान, रसोई बैंक्विट हाॅल, स्वामी काॅम्पलेक्स पर प्रातः 11 बजे सिन्धी समाज महासमिति द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक गिरधर तेजवाणी रहेंगे।

द्वितीय कार्यक्रम सुहिणी शाम झूलण जे नाम ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलटाॅप पर अजयनगर सिन्धी समाजसंयोजक द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक मोहन लालवाणी रहेंगे। तृतीय कार्यक्रम सिन्धी लादा चटाभेटी, सिन्धु भवन, पंचशील पर पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील पर आयोजित होगा।जिसके संयोजक कान्ता मोतियाणी व कमला विधाणी रहेंगे।

चतुर्थ कार्यक्रम हिक शाम सिन्धियत जे नाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्री गार्डन, चन्द्रवरदाई नगर पर सिन्धु विकास समिति, चन्द वरदायी नगर पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक कपिल भाटिया रहेंगे।

पांचवा कार्यक्रम सिन्धियत जी सुहिणी शाम, बहिराणा ऐं भण्डारो, सामुदायिक भवन, धोला भाटा पर धोला भाटा हाउसिंग बोर्ड विकास समिति, अजमेर द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक महेश साधवाणी, गुलशन मेंघाणी, अनिल आसनाणी व महेश सुजनाणी रहेंगे।

12 अप्रैल को प्रथम कार्यक्रम सिन्धडीअ जी सुरहाण, बारन जो सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिन्धु भवनःः पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक पूजा तोलाणी व माला टेवाणी रहेंगे।

द्वितीय कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम, बुजुर्गन जो सम्मान, झूलेलाल मन्दिर, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग वैशाली पर वैशाली सिन्धी सेवा समिति पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक जयप्रकाश मंघाणी रहेंगे।

तृतीय कार्यक्रम पूज्य बहिराणा, छेज ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूज्य उद्ेरोलाल झुलेलाल मंदिर, आशागंज पर नवयुवक मण्डल द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक रमेश गागनाणी व अजीत पमनाणी रहेंगे।

चतुर्थ कार्यक्रम विचित्र वेशभूषा, निबंध चटाभेटी ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर हरिसुन्दर, संतकंवरराम, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, आदर्श विद्यालय ऐं राउमावि खारी खुई पर आयोजित होगा।

पांचवा कार्यक्रम झूलण जी मौज, बहिराणा शिव मन्दिर, जीएलओ पर डीआरएम आॅफिस पर आयोजित होगा। सुबह 11 बजे जिसके संयोजकः कमल मोतियाणी व अशोक टेवाणी रहेंगे।

13 अप्रैल को प्रथम कार्यक्रम प्रभातफेरी ऐं झांकियूं, राजीव सर्किल पंचशील पर सिन्धु भवन, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक राधाकिशन आहूजा व मनोज मेघाणी रहेगी।

द्वितीय कार्यक्रम हासी बाई धर्मशाला, सिन्धुवाड़ी उदेरोलाल झूलेलाल मंदिर, आशागंज पर आयोजित होगा जिसके संयोजक लेखराज ठाकुर रहेंगे। तृतीय कार्यक्रम हवन, मुण्डन, जनेव व पंचाग विमोचन, झूलेलाल मन्दिर पर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशालीनगर पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक प्रकाश जेठरा रहेंगे।

चतुर्थ कार्यक्रम छेज ऐं प्रसाद प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्शनगर व भाटिया प्रोपर्टी चन्द वरदायी नगर, बहिराणा साहिब, ऐज शापिंग सेन्टर, शास्त्री नगर पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक प्रकाश दादलाणी रहेंगा।

14 अप्रैल को दरियाव किनारे पूजन, दीपदान व महाआरती, अनासागर चैपाटी भारतीय सिन्धु सभा, अजमेर पर आयोजन होगा। जिसके संयोजक मोहन तुलस्यिाणी रहेंगे। 15 अप्रेल को आॅनलाइन गोष्ठी, विभिन्न क्षेत्रों में समाज की स्थिति पर सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर पर आयोजन होगा। जिसके संयोजक गिरधर तेजवानी रहेगा।

16 अप्रैल को बहिराणा साहिब, महाआरती ऐं आम भण्डारो, शाम 6 बजे खां: श्रीराम धर्मशाला, अजयनगरः चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी द्वारा आयोजित होगा। जिसके संयोजक चन्द्रप्रकाश व राजेन्द्र कुमार एवं रूपाणी परिवार रहेगा।

17 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या, सिन्धु ज्योति सेवा समिति आयोजित करेगी। जिसके संयोजक मंघाराम भिरयाणी रहेंगे। 18 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या, टिप्पिणे जो विमोचन ऐं आतिषबाजी, प्रेम प्रकाश आश्रम, आदर्श नगर, आदर्श सिन्धी पंचायत पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक गिरीश बासाणी रहेंगे।

इसी दिन झूलेलाल छठी उत्सव, झूलेलाल मन्दिर, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशाली पर झूलेलाल सेवा मण्डली पर आयोजन होगा। जिसके संयोजक खुशीराम ईसराणी रहेंगे। इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, चांद बावड़ी पर नवयुवक मण्डल पर आयोजित होगा। जिसके संयोजक राम बलवाणी रहेंगे।

संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने कार्यक्रमों बताया पूरे कार्यक्रम में संतो का मार्गदर्श प्राप्त होगा। मण्डल-महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी ईसरदास, स्वामी आत्मदास, स्वामी अर्जुनदास, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, महेश तेजवाणी रहेंगे।

इस पूरे कार्यक्रमों को कंवल प्रकाश किशनानी अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी-महामंत्री, हरी चन्दनानी – कोषाध्यक्ष संरक्षक नरेन शाहनी भगत, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, दौलत राम पमनाणी, हरीश वर्याणी व सलाहकार मण्डल- हरीष झामनाणी, ईश्वर ठाराणी, श्रीचन्द साधवाणी, वासदेव मंघाणी, गुरबख्श मीरानी, नारायणदास थदाणी, उपाध्यक्ष-राधाकिषन आहूजा, जीडी वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, जगदीश भाटिया, पुष्पा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी, मंत्री-हरीश केवलरामाणी, हरीश खेमाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष ग्वालाणी, दिशा किशनानी, लाल नाथाणी, रमेश मेंघाणी, ओम हीरानंदाणी, प्रचार मंत्री प्रकाश जेठरा, महेश मूलचंदाणी, चन्दर नावाणी, महेश इसराणी, सोशल मीडिया-भगवान साधवाणी, आईजी भम्भाणी, रमेश एच लालवाणी, वित्त समिति जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी, प्रकाश छबलाणी, कमल लालवाणी, दादा मूलचंदाणी, स्वागत समिति हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, किशनचंद हरवाणी, राजकुमार तुल्सियाणी, मनोहर पारवाणी, कमल शाहणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश, नारायणदास रामचंदाणी, मोहन सोनी, किशन बालाणी, रमेश चेलाणी, सांस्कृतिक समिति शांता भिरयाणी, केजे ज्ञानी, मंघाराम भिरयाणी, घनश्याम भगत, गोप मीराणी, राम खूबचन्दाणी, होतचन्द मोरयाणी, लता ठारवाणी, चन्द्र भगत, ललित भगत, वासु सोनीमहिला समिति- डाॅ. लक्ष्मी ठाकुर, कमला गोकलाणी, हेमलता खत्री, रश्मिी हिंगोरानी, निशा जैसवाणी, महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी, रूकमणी वतवाणी, कौशल्या कुंदनाणी, गीता राम मटाई, रूकमणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, श्वेता शर्मा, कुसुम आर्य, निशा भाटिया युवा समिति- कुमार लालवाणी, मुकेश आहूजा, ईश्वर टहिल्याणी, मनोज झामनाणी नितेश भाटिया सुनील लालवाणी, मोहन मूलचंदाणी, गौरव मीरवाणी, सतीश कलवाणी, तरूण लालवाणी, दीपक निहालाणी, हितेश मंगलाणी, नीतेश खेमचन्दाणी, गिरीश लालवाणी, सोना धनवाणी, मोहन मूलचंदाणी सहकार समिति- नारायण सोनी, किशोर कन्हैया लाल, मधुष चैधरी, दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, गोविन्द जैनाणी, डाॅ. राजेश टेकचंदाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दौलत लौंगाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, वासदेव लालवाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी (शक्कू), जयप्रकाश मंघाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, किशोर टेकवानी, पुरूषोतम तेजवानी, नारायण रावानी, हरीश शिवनाणी, प्रकाश मूलचंदाणी, नरेन सोनी, अजीत मूलानी, संजय खानवानी, महेन्द्र भोजवानी, लक्ष्मणदास दौलतानी।

समिति के हरी चदनाणी ने बताया कि समारोह में समाज की उक्त संस्थाएं जुडकर आयोजन करेगीं। सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, सिन्धु शोधपीठ मदस विश्वविद्यालय, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, डाॅ. तुलसीदास किशनानी जन्म शताब्दी वर्ष समारोह समिति, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, सिन्धी विकास समिति चंदवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी कोटडा, सिन्धी सेवा समिति हरिभाउ उपाध्याय नगर (विस्तार), सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, संत कंवर राम मंडल, सिंधी युवा संगठन, श्री आलकेश्व महादेव मंदिर, अम्बे विहार, जय झूलेलाल सेवा समिति, बी.के. कौल नगर, पूज्य सिन्धी पंचायत, शास्त्री नगर।

प्रेस वार्ता में समिति भाई फतनदास, कवंलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अभिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जीडी वृदाणी, प्रकाश जेठरा, दिशा किशनाणी, कुमार लालवाणी, दयाल शिवनाणी, राहुल थावराणी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ