Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 21 अप्रैल 2021 बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 21 अप्रैल 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में व्रद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। विवेक का प्रयोग करे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम के कार्य टाले। जल्दबाजी न करे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। प्रशंसा मिलेगी। लाभ होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यपार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। आय में व्रद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य पूर्ण होंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से तनाव रहेगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। वाहन के प्रयोग से हानि की आशंका है। जोखिम के कार्य बिलकुल न करें। सावधानी रखें। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक में प्रतिष्ठा रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक में मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय अनुकूल है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी के उकसाने में न आएं। विवाद को बड़ावा न दें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में व्रद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समय अनुकूल है। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सुख-शांति रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ