Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 27 अप्रैल 2021 मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Ajmer मुस्कान राशिफल
 राशिफल 27 अप्रैल 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही बिल्कुल न करें। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में अधिकारी प्रससन्न रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कारोबार से लाभ होगा। पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से अनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा।

सिंह राशि स्वामी सिंह रत्न माणकीय

अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से अनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत रहैगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। घर मे सुख-शांति रहेंगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। निवेश अनुकूल रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। समय उत्तम है। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ