Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 13 अप्रैल 2021 मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
 राशिफल 13 अप्रैल 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि होगी।  परिवार में सुख-शांति रहेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

फालतू खर्च होगा। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को बड़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी के उकसाने में न आएं। विवाद न करें। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी। काम करने का मन बनेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी सौदे लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद से हानि संभव है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे हो सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ