Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 29 अप्रैल 2021 गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 29 अप्रैल 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक हो सकती है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बेवजह कहासुनी हो सकती है। विवाद को बड़ावा न दें।  व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। धन हानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आंनद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। समय उत्तम है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्द्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में व्रद्धि करेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जमानत के कार्य टालें। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट अनुकूल लाभ देगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम के कार्य टालें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें। जोखिम के कार्य न करें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।  कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। विवेक का प्रयोग करें। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

दुर्घटना से हानि की आशंका बनती है। जोखिम के कार्य टालें। सावधानी आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। चिंता व तनाव रहेगा। काम मे मन नही लगेगा। निवेश में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त अच्छा लाभ देगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। उत्साह बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ