Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 25 अप्रैल 2021 रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 25 अप्रैल 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। जोखिम के कार्य टालें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयो का सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। शुभ समय।

कर्क राशिफल स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवाद को बड़ावा न दें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। समय की  अनुकूलता का लाभ लें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। निवेश लाभप्रद रहेगा। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी धार्मिक स्थल के यात्रा की योजना बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें। आय में कमी हो सकती है। जोखिम के कार्य टालें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। समय उत्तम है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। कारोबारी सौदा लाभ दे सकता हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। कुसंगति से बचें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी से काम मे बाधा उत्पन्न होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ