Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : घर-घर सर्वे अभियान, अब तक एक लाख से अधिक परिवारों का किया सर्वे



अजमेर (AJMER MUSKAN)।
कोरोना के विरुद्ध संघर्ष के लिए चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान के अंतर्गत अब तक एक लाख से अधिक घरों का सर्वे किया जाकर बुखार, जुकाम एवं खांसी के लक्षणों वाले 5000 से अधिक व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए हैं।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए घर-घर सर्वे अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत टीमों का गठन कर प्रत्येक घर तक पहुंचकर जुकाम, बुखार एवं खांसी के लक्षणों वाले मरीजों को चिन्हित करने का लक्ष्य रखा गया था। चिन्हित व्यक्तियों को मौके पर ही लाक्षणिक चिकित्सा के लिए बनाए गए किट उपलब्ध करवाए गए। जिले में अब तक एक लाख 5549 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इस दौरान 4267 परिवारों के 5210 व्यक्तियों में जुकाम, बुखार एवं खांसी के लक्षण पाए गए। इन्हें दवाओं 4068 के किट वितरित किए गए। अजमेर शहर क्षेत्र में 17301 घरों का सर्वे किया गया। यहां 614 घरों में 679 व्यक्ति बीमार पाए गए। बीमार व्यक्तियों को 612 मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए।

उन्होंने बताया कि उपखंड क्षेत्र नसीराबाद में 11 हजार 891 घरों का सर्वे कर 400 मेडिकल किट वितरित किए गए। किशनगढ़ क्षेत्र में 13198 घरों का सर्वे किया गया। यहां 140 घरों में 306 व्यक्तियों को आईएलआई लक्षण पाए गए। यहां 265 मेडिकल किट वितरित किए गए। मसूदा क्षेत्र में 10875 घरों का सर्वे हुआ। सर्वे में 552 घरों के 611 व्यक्तियों में बुखार, जुकाम एवं खांसी के लक्षण पाए जाने पर 515 व्यक्तियों को मौके पर ही दवा किट उपलब्ध करवाए गए।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार भिनाय क्षेत्र में 9961 परिवारों के सर्वे में 293 परिवारों के 320 व्यक्ति बीमार पाए गए। इन्हें 316 मेडिकल किट वितरित किए गए। पुष्कर उपखंड क्षेत्र में 8233 परिवारों का सर्वे हुआ। यहां 408 घरों में 429 व्यक्तियों को मौसमी बीमारियों के लक्षण दृष्टित हुए। क्षेत्र में 424 मेडिकल किट वितरित किए गए। टॉडगढ क्षेत्र में 4246 घरों का सर्वे कर 285 परिवारों के बीमार व्यक्तियों को 233 मेडिकल किट वितरित किए गए। रुपनगढ़ क्षेत्र में 3065 घरों का सर्वे संपादित हुआ। यहां 84 घरों में 107 व्यक्ति बीमार पाए गए। बीमार व्यक्तियों को 72 किट प्रदान किए गए। सरवाड़ क्षेत्र में 16840 घरों का सर्वे हुआ। क्षेत्र में 1260 व्यक्ति बीमार पाए गए। यहां 931 मेडिकल किट वितरित किए गए। अरांई उपखंड क्षेत्र में 9939 परिवारों का सर्वे करने पर 312 परिवारों में 342 व्यक्तियों में खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण पाए गए। क्षेत्र में 300 मेडिकल किट वितरित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ