Ticker

6/recent/ticker-posts

सदर बाजार मुंदड़ी मौहल्ला अजमेर की कार्यकारिणी की घोषित


रमेश लालवानी-संरक्षक, अशोक मुदगल- अध्यक्ष, अशोक मामा-सचिव, दौलत खेमानी कोषाध्यक्ष  

अजमेर (AJMER MUSKAN) । श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से सम्बंधित सदर बाजार मून्दडी मौहल्ला की कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्व सम्मति से किया गया। श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के महासचिव रमेश लालवानी को सदर बाजार का संरक्षक रमेश लालवानी, अध्यक्ष अशोक मुदगल पार्षद वार्ड संख्या 69, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र अरोडा,उपाध्यक्ष हरीश गिदवानी, महासचिव अशोक दुल्हानी मामा, कोषाध्यक्ष दौलत खेमानी, सचिव विजय खेमानी, संगठन सचिव महेश लीलवानी, सह संयुक्त सचिव जीवतराम टोरानी, संगठन सचिव दीपक नवलानी, मनीष अरोड़ा सह संगठन सचिव, प्रचार सचिव प्रदीप शर्मा, सह प्रचार सचिव प्रकाश पुरसानी को सम्मलित किया गया है। संरक्षक रमेश लालवानी, अध्यक्ष अशोक मुदगल, महासचिव अशोक दुल्हानी मामा और कोषाध्यक्ष दौलत खेमानी के नेतृत्व में पुनर्गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियो ने सर्वसम्मति से बाजार में आने जाने वालो को काविड-19 के नियमो का सख्ती से पालन करने, दुकानदारों, उनके कर्मचारियों  और सदर बाजार में आने जाने वाले ग्राहकों एवं व्यापारियो के लिए मास्क का प्रयोग नो मास्क नो ऐन्ट्री के रूप में सख्ती से किया जायेगा। व्यापारियो द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठान पर सेनेटाईजर एवं डस्टबिन का प्रयोग किया जायेगा साथ ही निर्णय लिया गया कि बाजार को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग किया जायेगा।प्रत्येक माह के अन्तिम बुधवार को बाजार का अवकाश रखा जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ