![]() |
झरनेश्वर महादेव मंदिर अजमेर |
अजमेर (AJMER MUSKAN)। भगवान शिव और मां पार्वती के शुभ विवाह का पावन पर्व महाशिवरात्रि आज मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर पूजा-पाठ के लिए मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। हालांकि कोरोना काल के चलते इस साल शहर में भव्य आयोजन नहीं करवाए जा रहे, फिर भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। मंदिरों में जलाभिषेक सहित विशेष पूजा अर्चना की जा रही है।
कोरानो काल के चलते इस साल शहर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन नहीं करवाए जा रहे। इसके बावजूद इस पावन पर्व पर शहर के सभी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है, जिसमें मंदिरों को रोशनी से सजाया गया है। शाम के समय मंदिरों में संकीर्तन के कार्यक्रम होंगे। मंदिर प्रबंधकों द्वारा मास्क पहने के साथ सभी को सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई।
महाशिवरात्रि पर अंदर कोट स्थित प्राचीन श्री झरनेश्वर महादेव मंदिर पर भरा। मेले में पहुंचे भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन कर जल अर्पण किया। मेले की तमाम व्यवस्थाएं श्री झरनेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से की गई।
समिति की ओर से पूजन एवं दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए कलश और जल व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने अपनी बारी आने तक बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाए। पूरे दिन झरनेश्वर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
श्री झरनेश्वर महादेव बाबा को भक्तों की ओर से ठंडाई का भोग अर्पण किया गया। मेले में आए भक्तों ने ठंडाई के भोग का आनंद लिया। ठंडाई की प्याऊ लगाई गई थी। कई भक्तगण यहां से अपने घरों के लिए भी प्रसाद लेकर गए। पूरे दिन ठंडाई का भोग वितरण चलता रहा। मेले की तमाम व्यवस्थाओं में पूरे दिन श्री झरनेश्वर महादेव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की ओर से अंजाम दी गई।
0 टिप्पणियाँ