अजमेर (AJMER MUSKAN)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी रामकिशोर खदाव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का शुभारम्भ कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित होगा। यह बालिका एवं महिला सशक्तिकरण पर केन्दि्रत रहेगा। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ कार्यशाला का आयोजन 9 मार्च को किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, मिडिया, एनजीओ एवं विभागीय अधिकारी भाग लेंगे। गैर सरकारी संगठनों के साथ घूंघट प्रथा समाप्ति के प्रयास विषय पर गतिविधियां 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। किशोरी बालिकाओं से सम्बन्धित गतिविधियां 11 एवं 12 मार्च को आयोजित होगी।
0 टिप्पणियाँ