Ticker

6/recent/ticker-posts

जोधपुर : समाजसेवा में समर्पित रहे बाबा धर्मदास के निधन पर जताया शोक




जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
संत भाऊ रामचंद्र मार्ग सरदारपुरा निवासी सिन्धी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी बाबा धर्मदास होतचंदानी (91) का निधन मंगलवार शाम को हो गया। बुधवार को संत लीलाशाह सिन्धी श्मशान घाट पर  अंतिम संस्कार किया गया।

सिन्धी समाज ने गहरा शोक किया व्यक्त

अंतिम सांस तक समाजसेवा में रहे समर्पित

बाबा धर्मदास का पूरा जीवनकाल सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने 35 वर्ष पहले सिन्धु सेवा ट्रस्ट की संस्था बनाकर शुरुआत की, संस्था ट्रस्टी लक्ष्मण खेतानी, गोविंद छुगानी अनुसार समाज मे कमजोर तबके की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता (नकद राशि) प्रदान कर की। इस संस्था द्वारा आज भी सहयोग राशि दी जाती है और सिन्धी स्वर्गाश्रमों मे बग़ैर जातिवाद करते हुए ^सार्वजनिक^ नामांकरण देकर सर्वजाती के व्यक्तियों लिए अंतिम संस्कार की सेवाएं मुहैया कराई। जो निरंतर है।

जुटे हुए हैं परिवार के लोग

उल्लेखनीय है कि परिवार के पीताम्बर होतचंदानी, दीपक आदि की सेवाएं भी जारी है। इनके तहत अज्ञात लोगों की अस्थियों का पवित्र सरोवर में विसर्जन, होनहार विद्यार्थियों का सम्मान, जरूरतमन्द लोगों के अंतिम संस्कार में योगदान, निशुल्क बीमा योजना के तहत बीमा पॉलिसी भरना सहित अन्य कई उल्लेखनीय सेवाऐं दे रहे है।

सम्मानित होने से स्वयं को रखा दूर

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित होने हेतू निमंत्रण दिया पर उन्होंने कोई पुरुस्कार नही लिया।

दी गई श्रद्धांजलि

समाजसेवी लक्ष्मण खेतानी, राम तोलानी, महेश खेतानी,भरत आवतानी सहित कई सिन्धी समाज के पदाधिकारियों ने बाबा धर्मदास के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
The man of Action and fight for poor and needy people.He beg for peoples not for himself a great personality live and enjoy the life and sleep say good bye the world 😴