Ticker

6/recent/ticker-posts

होली पर्व पर सफाई एवं फायर बिग्रेड की व्यवस्था हो चाक चोबन्द : प्रकाश राजपुरोहित

जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित
 जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
होली एवं धुलंडी पर्व के दौरान 28 एवं 29 मार्च को नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था एवं फायर बिग्रेड व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि आगामी 28 एवं 29 मार्च को होली-धुलण्डी पर्व के दौरान नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं की रोकथाम, महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डीडीटी पाउडर छिड़काव, फायर बिग्रेड वाहन एवं कार्मिकों की तैनातगी सुनिश्चित की जाएगी।

होली पर्व पर उपलब्ध रहेगी एम्बुलेंस

होली पर्व पर किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को  दृष्टिगत रखते हुए 27 से 30 मार्च तक एक एम्बुलेंस पुलिस कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने सामुहिक चिकित्सालय संघ के अधीक्षक को निर्देशित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ