Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर विद्युत वितरण निगम : राजस्व वसूली अभियान में लापरवाही पर दो तकनीकी सहायक निलम्बित

अजमेर विद्युत वितरण निगम
अजमेर विद्युत वितरण निगम 

अजमेर (AJMER MUSKAN) ।
अजमेर विद्युत वितरण निगम ने राजस्व वसूली अभियान में लापरवाही बरतने पर दो तकनीकी सहायक को निलंबित कर दिया है। निगम ने लगातार चेतावनी के बावजूद काम नहीं करने पर यह कार्यवाही की है।

प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी के निर्देश पर सचिव एन.एल. राठी ने यह आदेश जारी किए। इसके तहत झुंझुनूं के पिलानी सब-डिवीजन में कार्यरत तकनीकी सहायक विकास सिहाग एवं बांसवाड़ा के बागीडोरा सब-डिवीजन में कार्यरत तकनीकी सहायक प्रकाश मालीवार को निलंबित किया गया है। इन दोनों को राजस्व वसूली अभियान में लक्ष्यों की प्राप्ति न करने पर निलम्बित किया गया है।

भाटी ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान के तहत प्रत्येक कर्मचारी को 20-20 उपभोक्ताओं से सम्पर्क कर राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए थे। निगम राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रगति पर भी नजर रख रहा है। कामकाज में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ