Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 16 मार्च 2021 मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

अच्छे लोगों से भेंट होगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। परिवार की मदद मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। रोजगार में व्रद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। नोकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।  व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। लापरवाही न करे। दुःखद समाचार मिल सकता है। चिंता का माहौल बन सकता है। धैर्य रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। रोजगार में व्रद्धि संभव है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा का योग शुभ है। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मन में उत्साह रहेगा। कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी। नई योजना बनेगी। अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। समय अनुकूल है। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। रुका धन मिलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। लापरवाही न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न हीरा

कुसंगति से दूर रहे। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध न करे। विवाद को बढ़ावा न दें। परिवार की चिंता रहेगी। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है। चिंता बनी रहेगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन खरीदी के योग हैं। समय उत्तम है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ