Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 25 मार्च 2021 गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 25 मार्च 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

संतान संबंधी चिंता कम होगी। स्वाभाविक सोच में बदलाव आएगा। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

राज्यपक्ष से लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च न करे। कर्ज  में कटौती करनी होगी। कार्य के प्रति लगन रखे। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। जमानत के कार्य टाले।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बड़े व्यक्तियों से भेंट का लाभ मिलेगा। रोजगार मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगी। नोकरी में प्रमोशन होगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होंगा। व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। समय अनुकूल है। जोखिम न लें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।  यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। संपत्ति के क्षेत्रों में उन्नति होगी। नौकरी में अच्छा व्यवहार आवश्यक है। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। धैर्य रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी -पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी पर संयम रखना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखे। विवाद से हानि संभव है। बुरी खबर मिल सकती है। चिंता रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। संघर्ष के बाद रोजगार में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में आपके कार्यों को महत्व दिया जाएगा। फालतू खर्च अधिक होगा। बजट बिगड़ सकता है। तनाव रहेगा। धैर्य रखें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भाइयों से लाभ होगा। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें। योजना फलीभूत होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में व्रद्धि होगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में विवेक से निर्णय लेने पर लाभ के योग हैं। सम्मान से उत्साहित रहेंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नोकरी में कोई नया काम करेंगे। उच्चाधिकारियों से सम्मान प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पूँजी निवेश लाभदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जोखम न उठाये।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कुसंगति से बचें। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। विवाद से हानि संभव है। विवेक से कार्य करे। कार्यक्षेत्र में संतोष रहेगा। जमानत के कार्य टाले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ