जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित |
अजमेर (AJMER MUSKAN)। आगामी चेटीचंड पर्व के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने निर्देश प्रदान किए है।
जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि चेटीचण्ड महोत्सव कमेटी द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन 12,13 एवं 14 अप्रैल को किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जाता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न विभागों द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग, नगर निगम, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम, टाटा पॉवर एवं अन्य विभागों द्वारा व्यवस्थाएं की जाएगी।
1 टिप्पणियाँ