Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : धूमधाम से मनाया जाएगा तीन दिवसीय चेटीचंड महोत्सव

झूलेलाल धाम अजमेर
 झूलेलाल धाम अजमेर

अजमेर (AJMER MUSKAN)
। सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल के अवतरण दिवस चेटीचंड के अवसर पर पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर के तत्वधान में तीन दिवसीय चेटीचंड महोत्सव 12 से 14 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव  जयकिशन पारवानी ने बताया कि यह निर्णय ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। 

बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक दौलतराम पमनानी, अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार भवनानी, हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी उपस्थित रहे ।  पारवानी के अनुसार तीन दिवसीय चेटीचंड मेले का आयोजन कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए होगा।                                                                                         महोत्सव का शुभारंभ 12 अप्रैल सोमवार को शाम 5:00 बजे शहनाई व ढोल के साथ श्रद्धालुओं व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण के साथ होगा।  13 अप्रैल मंगलवार को 6:30 बजे भजन भाव, आरती की जायेगी। 10 बजे बहिराणा साहब का भजनभाव, मुण्डन, यज्ञपवीत संस्कार, दोपहर 1 बजे पूज्य बहिराणा साहिब की स्थापना करके भजन कीर्तन छेज के बाद दोपहर एक बजे ज्योत प्रज्वलित कर आरती की जायेगी और पूज्य लाल साहब का श्रंगार कर झूलेलाल साहब की नगर परिक्रमा के साथ विशाल शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली जायेगी। शोभायात्रा में धार्मिक शिक्षाप्रद सामाजिक प्रेरणा देने वाली लगभग 60 मनमोहक झांकियां होगी शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ संत महात्माओं व शहर के गणमान्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।                                                                

ट्रस्ट के प्रचार सचिव शंकरदास बदलानी ने बताया कि शोभायात्रा के समापन के बाद पूज्य लाल साहिब की प्रज्वलित ज्योति की आरती कर झूलेलाल धाम परिसर स्थित बालम्भो साहिब (कुआं) पर परवान की जायेगी। बुधवार 14  अप्रैल को दोपहर 1 से 3 बजे तक आम भंडारा रात्रि 8 बजे से 12 तक भजन कीर्तन परंपरागत सिंधी भगत का कार्यक्रम होगा जिसके बाद पल्लव (अरदास) के बाद पखर प्रसाद वितरण के साथ तीन दिवसीय मेले का समापन होगा। तीनो दिन झूलेलाल धाम में हाथ प्रसादी चालू रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ