Ticker

6/recent/ticker-posts

नगरीय निकाय चुनाव-2021 : उपाध्यक्ष पदों के परिणाम घोषित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
नगरीय निकाय चुनाव 2021 के अन्तर्गत जिले में 5 नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ़, नगर पालिका बिजयनगर, केकड़ी एवं सरवाड़ के उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान सोमवार 8 फरवरी को अपराह्न 2.30 बजे से आरम्भ हुआ। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना की गई। इसमें नगर निगम अजमेर के लिए नीरज जैन, नगर परिषद किशनगढ़ के लिए मनोहर तारानी, नगर पालिका केकड़ी के लिए सम्पत देवी, सरवाड़ के लिए आरिफ तथा बिजयनगर के लिए प्रीतम निर्वाचित घोषित किए गए।

उन्होंने बताया कि अजमेर नगर निगम के उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नीरज जैन को 57, इंडियन नेशनल कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा को 22 तथा नोटा को एक मत मिला। नीरज जैन 35 मतों से विजयी घोषित किए गए। नगर परिषद किशनगढ़ के उप सभापति पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मनोहर तारानी को 41 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुशील अजमेरा को 19 मत मिले। मनोहर तारानी 22 मतों से विजयी घोषित किए गए।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नगर पालिका केकड़ी के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस की सम्पत देवी को 23 तथा भारतीय जनता पार्टी के नंद किशोर को 17 मत मिले। सम्पत देवी 6 मतों से विजयी घोषित की गई। नगर पालिका सरवाड़ के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में इंडियन नेशनल कांग्रेस के आरिफ को 17 तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रहलाद को 8 मत मिले। आरिफ 9 मतों से विजयी घोषित किए गए। नगर पालिका बिजयनगर के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रीतम को 19 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की ललिता को 16 मत मिले। प्रीतम 3 मत से विजयी घोषित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ