Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में सिंधी कलाकारों को करेंगे तैयार : सिन्धू ज्योति सेवा समिति


सिन्धी युवा वर्ग के लोगों को गीत संगीत कलाकार बनने हेतु किया जायेगा सहयोग    

अजमेर (AJMER MUSKAN)। सिन्घू ज्योति सेवा समिति एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के  पदाधिकारियों द्वारा सिन्धी गीत संगीत के क्षेत्र में रूचि रखने वाले लोगो को निःशुल्क सहयोग किया जायेगा और उनको सिन्धी सभ्यता एवं संस्कृति के सम्बंध में भी निःशुल्क जानकारी प्रदान की जायेगी। उपरोक्त विचार प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर गंज में पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी ने व्यक्त किये और कहा कि सिन्धी भाषी लोगो द्वारा हमारे पंचायत के पदाधिकारियों से सम्पर्क करके लाभ लिया जा सकता हैं।

सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष एवं विख्यात गायक कलाकार मंघाराम भिरयानी ने कहा कि सिन्धी समाज के आज भी वर्तमान पाकिस्तान में अनेक दरबारे और आश्रम स्थान है जिसमे शदानी दरबार प्रमुख है जिसमें प्रतिवर्ष सैकड़ों यात्री शदानी दरबार रायपुर के संतो के सान्निध्य में यात्रा हेतु जाते है। भारत से यात्रा के लिए जाने वाले इच्छुक सम्पर्क करके यात्रा में सम्मलित हो सकते है। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के कार्यालय सचिव गोविन्द लालवानी ने बताया कि सिन्धी समाज के भामाशाहो द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की विवाह योग्य युवतियों के विवाह में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिये।

महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक रमेश लालवानी ने कहा कि सिन्धी समाज में जहां आज भी बारहवें की रसम में भोजन की व्यवस्था की जाती है इस प्रथा को भी समाप्त किया जाना चाहिये। इस अवसर पर जयकिशन वतवानी, प्रकाश छबलानी, लक्ष्मण दास दौलतानी, रमेश लालवानी, किशोर विधानी, भगवान रूपानी, मोहित लालवानी, नानक गजवानी आदि ने मन्दिर में आरती में सम्मलित होकर सबकी खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ