अजमेर (AJMER MUSKAN)। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा गौ सारथी मुहिम में नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित कांजी हाउस में आज मोनी अमावस्या के पवन दिन गौ माता को एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया गया तथा एक टैंकर पानी की व्यवस्था की गयी।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा कांजी हाउस में पिछले दो वर्षों से समय-समय पर लगातार गौ माता के भोजन एवं पानी की व्यवस्था करि जा रही है जिसमे संस्था सदस्यों तथा जन सहयोग से आज तक 269 ट्रॉली हरा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है। हालांकि नगर निगम अजमेर द्वारा उनके भोजन आदि की उपयुक्त व्यवस्था है फिर भी गौ माता की संख्या अधिक होने के कारण संस्था द्वारा कांजी हाउस में ही गौ सेवा की जाती रही है।
संस्था द्वारा सप्ताह में कम से कम दो ट्रॉली हरे चारे की व्यवस्था करी जाती है जो की आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। गुरुवार को कार्यक्रम में देवेंद्र गुप्ता, जय गोयल, राहुल गोयल, ऋषभ अग्रवाल, गगन बंसल, शिव शंकर अग्रवाल, विनोद बंसल आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ