Ticker

6/recent/ticker-posts

शराब दुकान की बोली और आवंटन आदि प्रक्रिया की जानकारी के लिए हैल्प डेस्क स्थापित


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
जिला आबकारी विभाग ने राज्य सरकार की आबकारी नीति, शराब की दुकानों की बोली और आवंटन आदि प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए हैल्पडेस्क स्थापित की है। विभाग ने इसके लिए लैण्डलाइन नम्बर 0145-2970364 के अलावा जिले के विभिन्न वृतों के प्रभारी नियुक्त कर उनके मोबाइल नम्बर भी जारी किए हैं।

जिला आबकारी अधिकारी विशाल दवे ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जारी आबकारी एवं मद्य-संयम नीति से सम्बन्धित पूछताछ एवं एमएसटीसी की साईट पर ऑन-लाईन पंजीकरण व बोली लगाए जाने से संबंधित पूछताछ के लिए हेल्प डेस्क स्थापित की गई। हेल्प डेस्क राजकीय अवकाश के दिनों में भी कार्यरत रहेगी। इसमें दूरभाष नं. 0145-2970364 पर कार्यालय समय प्रात 9.30 से सांय 6 बजे तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क प्रभारी आबकारी निरीक्षक अरविन्द कुमार खींची को नियुक्त किया गया है। उनके मोबाईल नं. 9414807288, सूचना सहायक चन्द्रकान्ता राठौर के मोबाईल नं. 7014568610 तथा बन्दोबस्त शाखा प्रभारी विनोद कुमार शर्मा के मोबाईल नं. 9782310007 पर भी जानकारी ली जा सकती है। इसी तरह वृत अधिकारी वृत क्षेत्र अजमेर शहर उत्तर से सम्बन्धित जानकारी के लिए आबकारी निरीक्षक तरूण अरोड़ा के मोबाईल नं. 9829239177, अजमेर शहर दक्षिण व किशनगढ़ से सम्बन्धित जानकारी के लिए आबकारी निरीक्षक गुरनाम सिंह के मोबाईल नं. 8619140536, मसूदा व ब्यावर से सम्बन्धित जानकारी के लिए आबकारी निरीक्षक उम्मेदाराम के मोबाईल नं. 9929337474, अजमेर ग्रामीण से सम्बन्धित जानकारी के लिए आबकारी निरीक्षक अरविन्द कुमार खींची के मोबाईल नं. 9414807288, आबकारी वृत अरांई से सम्बन्धित जानकारी के लिए आबकारी निरीक्षक प्रियंका खेड़ा के मोबाईल नं. 7689902409 तथा आबकारी वृत क्षेत्र नसीराबाद व केकड़ी से सम्बन्धित जानकारी के लिए आबकारी निरीक्षक मनीष वर्मा के मोबाईल नं. 9950729955 पर प्राप्त की जा सकेगी।

इसके अतिरिक्त अजमेर जिले के ई-मित्र, स्थानीय निजी वेब सेवा प्रदाता तथा सायबर कैफे संचालकों को भी इस सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी दी जा चुकी है। उनके माध्यम से भी प्रक्रिया संबंधी जानकारी ली जा सकती है। साथ ही विभागीय वेबसाईट www.rajexcise.gov.in के पब्लिक डोमेन पर आबकारी नीति से सम्बन्धित दिशा निर्देश को देख कर भी मदिरा दुकानों की बोली लगाए जाने से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन शुल्क एवं आवेदन सम्बन्धित समस्त जानकारी विभागीय वेब साईट के पब्लिक डोमेन पर हेल्प डेस्क प्रभारी, आबकारी निरीक्षक, ई-मित्र आदि से ली जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ