Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 17 फरवरी 2021 बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 17 फरवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। काफी समय से लंबित कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। विवेक से कार्य करें। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय बनी रहेगी। नोकरी में सहकर्मी से लाभ होगा। सुख के साधन जुटेंगे। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मशीनरी के कार्यों में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। समय पर कार्य का भुगतान नहीं कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय साधारण रहेगा। धैर्य रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट-कचहरी के काम अच्छे रहेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यक्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देंगा। निवेशादि शुभ रहेंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। समय उत्तम है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के योग अच्छे है। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते है। भूमि-भवन के कार्य लाभ देंगे। निवेश लाभकारी रहेगा।  यात्रा संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।

वृश्चिक राशि स्वामी  मंगल रत्न मूंगा

दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। थकान व कमजोरी महसूस होंगी। व्यापार सामान्य रहेगा। लाभ में कमी रहेगी। उत्साह की कमी महसूस करेंगे। धैर्य रखें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वै‍वाहिक प्रस्ताव विवाह के उम्मीदवारों का  इंतजार कर रहा है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव बना रहेंगा। कुसंगति से बचें। हानि होगी।  व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। लापरवाही न करे। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

थोड़े प्रयास से ही रुके काम बनेंगे। प्रतिष्ठा  में व्रद्धि होंगी। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति होगी। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति से प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने की इच्छा प्रबल होगी। सुख के साधन पर खर्च हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ