Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 16 फरवरी 2021 मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 16 फरवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। समय उत्तम है। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय सामान्य रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में नया कार्य करेंगे। पारिवारिक सहयोग रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। जल्दबाजी न करे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कानूनी मामले सुधरेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के योग है।  लेन-देन में सावधानी रखें। लापरवाही न करे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। रोजगार मिलेगा। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे। धैर्य रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय  लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं। ऐश्वर्य पर  व्यय होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। लापरवाही न करे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नोकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शुभ समय।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। विवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। समय उत्तम है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कामकाज में बाधाएँ आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। विवाद न करे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आयेगी। धैर्य रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ