Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 11 फरवरी 2021 गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 11 फरवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रुके कार्यों में गति आएगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। लेन-देन में सफलता की संभावना है। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भूमि-भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान की प्रगति होगी। सुख के साधन जुटेंगे। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धन का संग्रह होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। जल्दबाजी से बचे। समय अनुकूल है। लाभ होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं। प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी। जल्दबाज़ी बिल्कुल न करे। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अतिथियों का आवागमन होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा के योग है। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर भरोसा न करें। नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम के कार्य टाले।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। नवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

परिवारिक सहायता से काम होंगे। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ