Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 20 फरवरी 2021 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 20 फरवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा 

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। यात्रा के योग है। शेयर-मार्केट से अनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग है। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मित्रों का सहयोग रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह से ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

अकारण क्रोध रह सकता हैं। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न उठाएं।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य अच्छे रहेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

प्कोर्ट-कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति अनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। दुर्घटना से हानि की आशंका बनती है। जोखिम न उठाएं।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत में दिलचस्पी बढ़ेगी। शुभ समय।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा अच्छी रहेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यस्‍थल पर सुधार हो सकता है। नई योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। धैर्य रखे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ