Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 8 फरवरी 2021 सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
 राशिफल 8 फरवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वव्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण उत्साह रखें। कार्यक्षमता बड़ेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि-संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रयास में आलस्य नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। अपिरिचितो पर विश्वास न रखें। व्ययव्रद्धि होगी। तनाव रहेगा। धैर्य रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धन लाभ होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारी दूर होगी। जोखिम न लें। क्रोध पर संयम रखें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सामाजिक में प्रतिष्ठा होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। जमानत के कार्य टाले। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। धैर्य रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभ देंगे। भूमि-भवन कार्य लाभ देंगे। रोजगार में उन्नति की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ