Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 22 फरवरी 2021 सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
 राशिफल 22 फरवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा 

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। नए कारोबारी अनुबंध हो सकते है। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश में विवेक से कार्य करें। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कुंआरों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति होगी। समय उत्तम है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबारी कामकाज अनुकूल लाभ देंगा। नौकरी में सुख-शांति बनी रहेगी। आराम के साधन प्राप्त होंगे। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। किसी अपने ही व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। हाथ तंग रहेगा। किसी व्यक्ति से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं को वश में रखें। दिल की बात किसी को नहीं बतलाएं। जोखिम के कार्य टालें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आराम के साधनों पर खर्च होगा। पठन-पाठन में समय व्यतीत हो सकता है। सफलता प्राप्त करेंगे। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद संभव है। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा लाभ देगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट में विवेक से निर्णय लें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबारी सौदा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नोकरी में प्रमोशन होगा। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ होगा। आय बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत  होगा। प्रसन्नता में व्रद्धि होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। धन प्राप्ति अच्छी होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ