Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 1 फरवरी 2021 सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


अजमेर मुस्कान राशिफल
 राशिफल 1 फरवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। उत्साह में व्रद्धि होगी। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। जल्दबाजी से हानि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कार्यसिद्धि होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। निवेश लाभ देंगा। आय में व्रद्धि के योग है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। नए काम मिल सकते हैं। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

शेयर मार्केट से लाभ होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति से मान बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। धैर्य रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होंगा। परिवार के साथ समय सुखमय गुजरेगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। भाग्य का साथ रहेगा। रोजगार में व्रद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के योग अच्छे है। जल्दबाजी न करे।  

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग हैं। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगा। उत्साह बना रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। प्रसन्नता में व्रद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराना रोग उठ सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते-बनते कामों में व्यवधान आ सकता है। जल्दबाजी न करें। यात्रा में अपना सामान संभालकर रखें। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। प्रमोशन मिलने की संभावना है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में व्रद्धि होगी। परिवार में समय प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

योजना फलीभूत होगी। बिगड़ते कार्यों में पूर्णता आएगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। लापरवाही न करें। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।  

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। यात्रा मनोरंजक रह सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद उठा पाएंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नया कार्य करने करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धैर्य रखें। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। काम पर ध्यान दे पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। जल्दबाजी न करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ