Ticker

6/recent/ticker-posts

जोधपुर : सिंधी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाया हेमू कालाणी का बलिदान दिवस


जोधपुर (Ajmer Muskan)।
महज 19 वर्ष की उम्र में शहीद होने वाले अमर शहीद हेमू कालानी का 78वां बलिदान दिवस गुरुवार, 21 जनवरी को सरदारपुरा, सिन्धी गुरु संगत दरबार के पास स्थित हेमू कालानी चौराहा पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सिन्धी यूथ इंटरनेशनल व पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में राम तोलानी, देवदास जगवानी, लक्ष्मण खेतानी, अशोक मूलचंदानी, महेश खेतानी, पार्षद नरेंद्र फीतानी, अनिल प्रजापत, अशोक पारवानी, राजू सम्भवानी, सुरेश भाटिया, हरीश देवनानी, भरत आवतानी, विनोद हिंदुजा, राम गुरनानी, सुरेश पी खेतानी, विजय भगतानी, किशन संगतानी, प्रदीप गेहानी, सेवाराम मंगलानी, हेमू जांनयानी, देवीदास भाटी, राजेश भेरवानी, दौलत धनकानी, विनोद निहलानी, घनश्याम आसवानी आदि ने शहीद को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रतिमा पर किया दुग्दभिषेक 

इससे पहले शहीद की प्रतिमा पर गंगाजल व दुग्दभिषेक किया गया साथ ही चौराहा को पुष्पों व हेमू कालानी के चित्रों से सजाया गया व उनकी जीवनी से संबंधित पोस्टर लगाए गए। संचालन अशोक मूलचंदानी व जेठानन्द लालवानी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ