Ticker

6/recent/ticker-posts

जोधपुर : सिन्धी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व



जोधपुर (Ajmer Muskan)।
सरदारपुरा, शहीद हेमू कालानी सर्किल के पास स्थित सिन्धी गुरुसंगत दरबार में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया।  भगत राम भल्ला,भावना हीरानंदानी, दीपेश तोलानी के सानिध्य में भजनों की प्रस्तुति के बाद तीन दिवसीय गुरु ग्रंथ पाठ वचन साहिब  की पूर्णारती की गई। अरदास के बाद हाथ प्रसादी की गई।
दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी, संरक्षक लक्ष्मण खेतानी, सचिव राम तोलानी, महेश खेतानी,भरत आव्तानी, विनोद निहलानी, दीपक मोहनानी, मदन आईदासानी, रमेश रामनानी, अशोक मूलचंदानी, दौलत धनकानी, नरेंद्र बुधवानी, उपमहापौर किशन लड्ढा, विनोद हिंदूजा, पार्षद नरेंद्र फितानी, पायल जानयानी, रमेश सतपाल,पूनम मोतियानी, राजू सम्भवानी, सुनील संभवानी, कमलेश लिमानी, लक्ष्मण साहनी, मनोज कारवानी, नरेश अठवणी, योगेश चंगलानी, योगेश रामनानी, भरत पहलवानी, नवींन मूलचंदानी, राम गुरनानी, ईश्वर देवनानी, राजेश गंगवानी, गोपाल सावलानी, विजय रामनानी, वासु खेराजानी, घनश्याम आसवानी, चन्दू रामचंदानी, अपनी तोलानी, श्याम आहूजा, जेठानन्द लालवानी आदि ने गुरु को नमनकर मत्था टेका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ