Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : हर्षाेल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, संभागीय आयुक्त डाॅ. वीना प्रधान ने किया ध्वजारोहण

मार्च पास्ट की ली सलामी

मार्च पास्ट की ली सलामी

अजमेर (AJMER MUSKAN)। अजमेर जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह 2021 पटेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में संभागीय आयुक्त डाॅ. वीणा प्रधान ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन कैलाश चंद्र शर्मा ने किया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन कैलाश चंद्र शर्मा
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन कैलाश चंद्र शर्मा

पुलिस एवं होमगार्ड की प्लाटून ने की परेड

पुलिस एवं होमगार्ड की प्लाटून ने की परेड

इस समारोह में परेड कमांडर पुलिस निरीक्षक जय सुल्तान सिंह के नेतृत्व में परेड की गई। सीआरपीएफ जीसी-1 प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक आशा राम, राजस्थान पुलिस पुरूष प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक लादू सिंह, राजस्थान पुलिस महिला प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक नरेश कंवर, होमगार्ड पुरूष प्लाटून का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर धर्मी चन्द, 11वीं राजस्थान एनसीसी आर्मी विंग का नेतृत्व सीनियर अण्डर आॅफिसर बिरम नाथ, गल्र्स गाइड का नेतृत्व खुशबू तथा स्काउट का नेतृत्व रिनिका ने किया। राजस्थान पुलिस के बैंड ने अशोक कुमार के निर्देशन में देशभक्ति धुनें प्रस्तुत की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिला स्तरीय समारोह में शिक्षा विभाग के द्वारा पारंपरिक लोक रचना घूमर पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसे भरपूर सरहाना मिली। अशोक शर्मा के दल ने कोरोना जागरूकता से जुड़े गीत भाग कोरोना म्हारे भारत देश सूं पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दल द्वारा कोरोना जागरूकता का संदेश प्रदान किया।

शिक्षकों ने किया व्यायाम प्रदर्शन

शिक्षकों ने किया व्यायाम प्रदर्शन

समारोह के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा मनमोहक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत शारीरिक शिक्षकों द्वारा जसवंत सिंह के नेतृत्व में व्यायाम प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षको ने मंत्रोचारण के साथ सूर्य नमस्कार के समस्त पदों का अभ्यास किया। इसके साथ-साथ एक दल ने 20 के लगभग विभिन्न योग आसन कर स्वास्थ्य का संदेश दिया।

झांकियों ने दिया जागरूकता का संदेश

झांकियों ने दिया जागरूकता का संदेश

गणतंत्रा दिवस के अवसर पर झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के. सोनी एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.एस. जोधा के निर्देशन में कोरोना जागरूकता झांकी प्रदर्शित की। इसमें कोरोना का बचाव एवं उपचार की पूरी प्रक्रिया बताई गई। सैनेटाईजेशन, सोशियल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने एवं सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। कोरोना का समुचित उपचार किया जा सकता है। सरकार द्वारा चलाए गए कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में भी प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। नगर निगम के द्वारा स्वच्छता पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक एस. सेंगाथिर, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपमहानिरीक्षक पुखराज जयपाल एवं कमांडेंट महेन्द्र कुमार, राजस्थान लोक सेवा आयोग की सचिव शुभम चौधरी सहित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ