Ticker

6/recent/ticker-posts

पांच स्थानीय निकायों में मतदान कल, तैयारियां पूरी

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित

अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद एवं केकड़ी, सरवाड़ व बिजयनगर नगरपालिकाओं में मतदान कल

सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

अजमेर (AJMER MUSKAN)। अजमेर जिले में पांच स्थानीय निकायों के लिए 28 जनवरी को प्रातः 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिले में 240 वार्डों के लिए 5 लाख 83 हजार 722 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान दल बुधवार को गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गए। निर्वाचन संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले के 5 नगरीय निकायों में 5 लाख 89 हजार 424 मतदाता पंजिकृत है। इनमें 2 लाख 96 हजार 802 पुरूष तथा 2 लाख 92 हजार 614 महिलाएं है। जिले में 8 पंजीकृत मतदाता अन्य लिंग के भी है। इनमें से 5 लाख 83 हजार 722 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अजमेर नगर निगम में 2 लाख 585 पुरूष तथा एक लाख 98 हजार 273 महिलाएं एवं 7 अन्य सहित कुल 3 लाख 98 हजार 865 मतदाता पंजीकृत है। यहां वार्ड संख्या 29 में निर्विरोध चुनाव होने के कारण 3 लाख 93 हजार 765 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि किशनगढ़ नगर परिषद में कुल एक लाख 17 हजार 357 मतदाताओं में से 59 हजार 659 पुरूष एवं 57 हजार 698 महिलाएं है। नगर पालिका बिजयनगर में कुल 25 हजार 507 मतदाताओं में से 12 हजार 705 पुरूष एवं 12 हजार 802 महिलाएं है। नगर पालिका केकडी में कुल 32 हजार 884 मतदाताओं में से 16 हजार 538 पुरूष एवं 16 हजार 345 महिलाएं तथा एक अन्य है। ये समस्त मतदाता गुरूवार को मतदान करेंगे। इसी प्रकार नगर पालिका सरवाड़ में 14 हजार 811 मतदाताओं में से 7 हजार 315 पुरूष एवं 7 हजार 496 महिलाएं पंजीकृत है। यहां वार्ड संख्या 5 में निर्विरोध चुनाव होने के कारण 14 हजार 209 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि केकड़ी में 53, सरवाड़ में 28, बिजयनगर में 50, किशनगढ़ में 196 तथा अजमेर में 666 मतदान बूथों को स्थापित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ