अजमेर (Ajmer Muskan)। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, अशोक बिंदल, आरिफ हुसैन, सचिव सागर मीणा, राजेंद्र गोयल, डॉ. संजय पुरोहित, सबा खान ने हाल ही में गठित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में अजमेर जिले से पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ को प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक राकेश पारीक को प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक, महेंद्र सिंह गुर्जर को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर का स्वागत किया है।
कांग्रेसी नेताओं ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में अजमेर को प्रतिनिधित्व देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ