Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 13 जनवरी 2021 बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 13 जनवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह मानें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। अच्छी खबर प्राप्त होगी। उत्साह में वृद्धि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर बाजार से लाभ होगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय से अनुकूल लाभ होगा। उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बनते कामों में व्यवधान आ सकते हैं। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। विवेक का प्रयोग करे। अपने काम पर ध्यान लगाएं। व्यापार में सुधार होगा। आय बनी रहेगी। लाभ होगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होकर चिंता में कमी आएगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य प्रभावित हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। अध्यन में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यस्‍थल पर बदलाव संभव है। योजना फ़लीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर के कार्य लाभ देंगे। जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोई बड़ा काम होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। उत्साह बना रहेगा।  व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगा। आय में व्रद्धि होगी। प्रसन्नता में व्रद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। आय बनी रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। जमानत के कार्य टालें। उत्साह बना रहेगा। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नोकरी में प्रमोशन होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करे। जल्दबाजी के कार्य टाले। भागदौड़ रहेगी। व्यवस्था के चलते स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। समय अनुकूल है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यसिद्धि होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च हो सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभ देंगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करे।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाएंगे। फालतू खर्च अधिक होगा। नकारात्मकता बढ़ेगी। देनदारी बढ़ेगी। पुरानी व्याधि से परेशानी रहेगी। वाणी पर निरयंत्र रखे। विवाद को बढ़ावा न दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ