Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 12 जनवरी 2021 मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 12 जनवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्य से लोगों के ध्यानाकर्षण के केंद्र बनेंगे। समय उत्तम है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। विवाद को बढ़ावा ना दें। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। धन हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ होने के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे। लेन-देन में लापरवाही न करे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। आय बनी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेंगी। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभार्जन होगा। जल्दबाज़ी न करे।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बाहरी मतभेद कम होकर लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रेम-प्रसंग में विवाद हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। शरीर में चोट लग सकती है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिल सकते हैं। नई आर्धिक नीति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में व्यवधान आ सकता है। जल्दबाजी न करें। विवेक का प्रयोग करे। सही समय का इंतजार कर। अपने कारोबार पर ध्यान लगाएं। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। पार्टनरों का सहयोग  मिलेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्य का साथ रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक का प्रयोग करे। बिगड़ते काम बनने लगेगें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ